EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    07 May 2026 22:58 PM



वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, शव क्षत-विक्षत हालत में मिल

नवाबगंज (गोंडा)। वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी पंचम (30) का शव बृहस्पतिवार रात मनकापुर-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर गांव के पास क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के पायलट ने स्टेशन पर सूचना दी थी कि रात्रि में 9.10 बजे एक युवक ट्रेन के आगे रेलवे लाइन पर लेट गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई।
मृतक की शादी नहीं हुई थी और उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। ।
मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन भी है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी गोंडा 151051049



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना