मथुरा। जहां ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के संत और कार्यकर्ता लगातार गौ सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। संगठन का दावा है कि देशभर में कई गौशालाएं समाज के सहयोग और गौ भक्तों की मदद से संचालित की जा रही हैं।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज द्वारा गोवर्धन स्थित श्री राधे ब्रजवासी गौशाला में गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है।
वहीं संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राम चंद्र जी महाराज वृन्दावन धाम के बेरिया वन क्षेत्र में गौ सेवा से जुड़े हुए हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय संरक्षक राधा मोहन परमहंस महाराज द्वारा नीमगांव रोड राया स्थित गौशाला में सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश दास महाराज जयपुर क्षेत्र में गौ सेवा अभियान से जुड़े हैं, जबकि संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज राजगढ़ गंगा बाग आश्रम गौशाला में सेवा दे रहे हैं।
संगठन का कहना है कि इन गौशालाओं को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा और यह केवल गौ सेवकों, गौ रक्षकों और समाज के सहयोग से संचालित हो रही हैं।
संगठन के अनुसार, वृन्दावन धाम में बेसहारा गौवंश की सेवा प्रतिदिन की जा रही है, जिसमें वृन्दावन नगर अध्यक्ष राहुल ब्रजवासी और अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
