EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नवविवाहिता आत्महत्या मामला: पति और सास गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    07 May 2026 18:52 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। बामौरकलां थाना पुलिस ने नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवौदा निवासी राखी पत्नी रामकुमार कुशवाह ने 12 फरवरी 2026 को जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद थाना नवाबाद जिला झांसी में जीरो पर मर्ग कायम किया गया था। घटना स्थल थाना बामौरकलां क्षेत्र का होने से डायरी असल कार्रवाई के लिए बामौरकलां थाना भेजी गई।
मामले में मर्ग क्रमांक 07/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की गई। नवविवाहिता की संदिग्ध मौत होने के कारण जांच एसडीओपी पिछोर द्वारा की गई। जांच के दौरान सामने आया कि शादी के बाद से मृतिका को उसका पति रामकुमार कुशवाह एवं सास विन्नीबाई कुशवाह घरेलू कामकाज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर राखी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
जांच में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के तथ्य पाए जाने पर थाना बामौरकलां में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी अभियान के तहत गुरुवार 7 मई 2026 को आरोपी रामकुमार पुत्र छोटेलाल कुशवाह उम्र 25 वर्ष एवं विन्नीबाई पत्नी छोटेलाल कुशवाह उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम निवौदा थाना बामौरकलां को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय लोधी, उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक संदीप कुमार कुजूर सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना