EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जान, 15 वर्षों से पत्नी-बच्चे थे दूर- इस वजह से रिश्ते में पड़ी थी दरार
  • 151188511 - FULMATI 76 77
    07 May 2026 18:24 PM



 

गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड स्थित लेन नंबर दो में बृहस्पतिवार सुबह 53 वर्षीय अधेड़ ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर सहबाजगंज निवासी अजय कुमार गौतम (53) रेलवे यांत्रिक कारखाना में प्राइवेट कर्मचारी थे। परिवार में उनकी तीन बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते उनकी पत्नी अर्चना गौतम पिछले करीब 15 वर्षों से बच्चों के साथ देवरिया के साकेत नगर स्थित मायके में रहती हैं। अजय अपने पिता रामलाल और छोटे भाई संजय कुमार के साथ घर पर रहते थे।
बताया जा रहा है कि अजय नशे के आदी थे। इसी वजह से पारिवारिक विवाद बढ़ने पर पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। अजय घर पर अकेले ही खाना बनाकर खाते थे, कभी-कभी होटल में भी भोजन कर लेते थे। उनके पिता रामलाल सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि छोटा भाई संजय कुमार सरकारी शिक्षक है।
परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटने के बाद अजय अपने कमरे में सोने चले गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पिता रामलाल ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद खिड़की से देखने पर अजय का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी जगदीश कुमार पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना