- बानमोर में किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम
- निरावली बॉर्डर पर 4 घंटे चला धरना-प्रदर्शन और आंदोलन
- धर्मराज मीणा ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
- विधायक दिनेश गुर्जर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल
- किसानों के शोषण और अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
- चक्का जाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां
मध्य प्रदेश बानमोर। किसानों की समस्याओं को लेकर 7 मई की सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता द्वारा निरावली बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम आंदोलन किया गया। आंदोलन में ग्वालियर तथा मुरैना जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन चक्का जाम के चलते मुरैना पुलिस कप्तान धर्मराज मीणा द्वारा बानमोर पुलिस थाने पर आंदोलन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने अनुशासन और संयम बनाए रखते हुए किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बानमोर पुलिस एस डी ओ पी अनिल मंडराह नगर निरीक्षक दीपेंद्र यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल पूरी मुस्तादी से अलर्ट रहा जिससे मरीजौ विद्यार्थियों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों की आवाजाही बाधित नहीं हुई। चक्का जाम आंदोलन को लेकर निरावली बॉर्डर पर सुबह 11:00 बजे से ही क्षेत्रीय विधायक दिनेश गुर्जर सत्यपाल सिंह कुशवाह नीटू पंकज उपाध्याय विधायक जौरा लोकेंद्र सिंह यादव मुकेश शर्मा संजय छाव ई ग्वालियर सतीश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर कहा कि आंदोलन केवल विरोध नहीं बल्कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई है उन्होंने चेतावनी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाया तो यह आक्रोश सड़कों से निकल कर सत्ता के दरवाजे तक पहुंचेगा कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था ने किसानों को बिचौलियों के हाथों खेलने के लिए मजबूर कर दिया है खेत में मेहनत करने वाला किसान जब अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचता है तो उसे सम्मान के बजाय देरी अव्यवस्था और शोषण का सामना करना पड़ता है। चक्का जाम आंदोलन सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक चला 2:00 के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी गिरफ्तारियां दी । चक्का जाम स्थल पर पुलिस बल ज्यादा तथा कार्यकर्ता कम नजर आए । देखे बामौर खुर्द से शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260507181943736672861.mp4
20260507182013114361228.mp4
20260507182024173518178.mp4
20260507182032224351862.mp4
20260507182043788144021.mp4
20260507182046079768714.mp4
20260507182103959524553.mp4
20260507182112619618167.mp4
