- दलसिंहसराय में वाहन चेकिंग के दौरान अपराधी गिरफ्तार
- लोडेड देशी कट्टा और चोरी की बाइक बरामद
- पुलिस की ALTF-3 टीम को मिली बड़ी सफलता
- विन्द्र राय हथियार के साथ गिरफ्तार
- डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
- आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी पुलिस
बिहार के दलसिंहसराय से, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को हथियार और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 6 मई 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर ALTF-3 की टीम आईडीबी रोड मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध बाइक सवार युवक पर पड़ी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया और तलाशी ली, तो उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।
इसके अलावा आरोपी के पास से एक पुराना ओप्पो टच स्क्रीन मोबाइल और TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस जांच में बाइक चोरी की बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विन्द्र राय के रूप में हुई है। आरोपी बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी के खिलाफ दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 238/26 दर्ज किया गया है। उसके ऊपर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए और 26 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है।
इस छापेमारी दल में पुलिस अधिकारी राज कुमार पासवान, विजय कुमार समेत गृह रक्षक अभिनंदन कुमार पासवान, सुधांशु कुमार और राजन कुमार शामिल रहे। देखे धेअपुरा से लालू यादव की रिपोट
20260507182036271518788.mp4
20260507182124580238325.mp4
20260507182200631857570.mp4
