EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं को बना रहे थे ‘फुट सोल्जर’, ATS ने दो को दबोचा-हथियार और 'चैट्स' बरामद
  • 151188511 - FULMATI 76 76
    07 May 2026 15:54 PM



जिले के रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के बेलवा मिश्र निवासी कृष्ण मिश्रा को उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) तीन दिन पूर्व इसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथी की गिरफ्तारी के बाद कृष्णा के घर एटीएस पहुंची थी जो पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क के संपर्क में रहकर संवेदनशील ठिकानों और वर्दीधारी व्यक्तियों पर हमले की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानियाल अशरफ (23) निवासी बाराबंकी और कृष्णा मिश्रा (20) निवासी कुशीनगर के बेलवा मिश्र गांव के रूप में हुई है। कृष्णा की गिरफ्तारी के बाद आस-पास के लोग सन्न रह गए। साथ में रहने वाली मां को भी बेटे की करतूत के बारे में जानकारी नहीं थी। बेटे की गिरफ्तारी के बाद नशा मुक्ति केंद्र में भेजे गए पिता छोटेलाल घर आ गए हैं।

जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी छोटेलाल मिश्र चार भाई हैं। तीन भाई हरपुर गांव में ही रहते हैं, जबकि छोटेलाल करीब एक दशक पहले रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के बेलवा मिश्र गांव में जमीन खरीदकर अपनी मकान बनवा ली। नशे के आदि थे, इनका एक बेटा कृष्ण और एक बेटी हैं, कृष्णा छोटा था, लेकिन नशा का सेवन यह भी करता था।

कुछ माह पूर्व छोटेलाल को नशा मुक्ति केंद्र में परिजन पहुंचाए थे और बेटे को लेकर मां हरियाणा में रहती थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स हजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे।

 इनके मोबाइल फोन से वीडियो कॉल, वॉइस नोट्स, व्हाट्सएप चैट और देश-विरोधी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए इन युवकों को फंसाया गया और उन्हें ‘हीरो’ बनाने का झांसा देकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश की गई।

 एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि कृष्णा मिश्रा के मोबाइल में ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें हैंडलर्स ने किसी वर्दीधारी व्यक्ति को गोली मारकर उसका वीडियो भेजने का टास्क दिया था। साथ ही रेकी का वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसमें कृष्णा और उसके साथियों को हमले के निर्देश दिए जा रहे थे।
 दानियाल अशरफ ने एक अन्य राज्य के पुलिस स्टेशन की रेकी कर उसका वीडियो भी हैंडलर्स को भेजा था और हमले के लिए पैसे व हथियार की मांग की थी। एटीएस की जांच में कृष्णा की लोकेशन बेलवा मिश्र गांव में मिल रही थी। इसके पास से जांच एजेंसी ने मोबाइल, लैपटाॅप के अलावा असलहा भी बरामद किया है।

बरामद मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर लगातार चैटिंग व बातचीत की जानकारी मिली है। कृष्णा के इंस्टाग्राम और फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों की गतिविधियों के बारे में स्थानीय पुलिस की मदद से एटीएस जानकारी जुटा रही है। 

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना