गोरखपुर। नई दिल्ली स्थित में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में आयोजित गोरखपुर के शूटर मुकीम सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन किया। 28 अप्रैल से 14 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के राष्ट्रीय और रिनाउंड शूटर ही भाग ले रहे हैं। ऐसे कड़े मुकाबले में मुकीम ने 50 मीटर .22 फ्री पिस्टल स्पर्धा में 600 में से 513 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इसी स्पर्धा में सीनियर कैटेगरी के रिनाउंड शूटरों का औसत स्कोर 495/600 के आसपास रहता है, ऐसे में मुकीम का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। वह उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुकीम का अगला मुकाबला 10 मई को 25 मीटर .22 स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में इसी रेंज पर होगा। इसके बाद वह देहरादून में आयोजित ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में 19 मई को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511
