EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गदरपुर: गौकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और हथियार बरामद
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    07 May 2026 14:45 PM



गदरपुर पुलिस ने गौकशी के आरोप में 3 तस्करों को दबोचा, छोटा हाथी और हथियार बरामद

​फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। पुलिस ने गौमांस के अवैध धंधे पर लगाम कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गौकशी में इस्तेमाल होने वाला छोटा हाथी वाहन और तेज धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

​मामले के अनुसार, 5 मई 2026 को धीमरखेड़ा निवासी कुंवर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मसीत निवासी दानिश अली के निर्माणाधीन मकान में चोरी-छिपे गौकशी की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई थी।

​आज 7 मई को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वाहन के साथ सरोवर नगर तिराहे की ओर आ रहे हैं। इस पर टीम ने मिलक खानम रोड पर जाल बिछाया और छोटा हाथी वाहन (UK06CA5167) समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश अली (निवासी मसीत), मोहसिन और जलालउद्दीन (निवासी केलाखेड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक चापड़, दो छुरियां और कील बरामद की है।

​पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन आरोपियों का पहले भी कोई आपराधिक इतिहास रहा है या नहीं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में मोहन सिंह बोहरा, संजय सिंह बोरा, लक्ष्मण कुमार और जीवन फुलेरा शामिल रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना