EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टेकारी में मैरेज हॉल पर छापा, देह व्यापार के आरोप में कई गिरफ्तार
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 54 65
    07 May 2026 10:07 AM



  • गया के टेकारी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, महिला-पुरुष भेजे गए जेल
  • मैरेज हॉल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा
  • गुप्त सूचना पर टेकारी पुलिस की रेड, आपत्तिजनक सामान बरामद
  • डीएसपी की चेतावनी—अवैध धंधा बंद करें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
  • टेकारी में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार बाइक समेत कई सामान जब्त

 

बिहार के गया जिले के टेकारी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मैरेज हॉल में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर टेकारी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, एसडीओ प्रविण कुमार कुंदन, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल समेत भारी पुलिस बल ने छापेमारी की।

करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई महिला और पुरुषों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से चार मोटरसाइकिल और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि मैरेज हॉल की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। प्रशासन को इसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया।

डीएसपी सुशांत Kumar चंचल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर कोई इस तरह के अवैध धंधों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट 

20260507100345830312243.mp4

20260507100500859460187.mp4



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना