EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

औरैया में सड़क हादसे में युवक की मौत
Link
  • 151188565 - PRIYANKA 54 76
    07 May 2026 08:50 AM



  1. नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, शिक्षक की मौत
  2. सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
  3. शताब्दी होटल के पास दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम
  4. लखनऊ के शिक्षक कौशल दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत
  5. सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, हादसे के बाद चालक फरार
  6. तेज रफ्तार कार ने छीनी दो बच्चों के पिता की जिंदगी 
 
 

 

यूपी कन्नौज ।  सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा शताब्दी होटल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब 15 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इंडियन ऑल चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कौशल दुबे के रूप में हुई है। वह आलमबाग क्षेत्र के नहरिया सिंगार नगर के निवासी थे। कौशल पेशे से शिक्षक थे और वर्तमान में तिलक नगर मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

परिवार में पत्नी कामिनी दुबे और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन की तलाश की जा रही है। यह थी प्रियंका की रिपोट 

2026050708490555461227.mp4



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना