EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण गर्मी में जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, प्रशासन पर सवाल
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    06 May 2026 19:54 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थानीय बनकट गांव में स्थित जल निगम की पानी टंकी का मोटर जल जाने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले एक सप्ताह से चौबेपुर कस्बा समेत दर्जनों गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी के बीच हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को दूर-दराज इलाकों से पानी लाकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रामीण सुरेंदर सेठ गामा, नीरज गुप्ता, विजय जायसवाल, राजेंद्र सेठ सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस संबंध में जन संदेश टाइम्स अखबार के स्थानीय संवाददाता राहुल सेठ से जल निगम के सहायक अभियंता सद्दाम हुसैन ने बताया कि,टंकी का मोटर जलने की जानकारी मिलते ही मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नया मोटर मंगाया जा रहा है और 1-2 दिन के भीतर उसे लगाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। लईक आफताब 151166686



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना