EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बंगाल जीत पर प्रतापगढ़ में युवा व्यापार मंडल का जश्न, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    06 May 2026 19:26 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पश्चिम बंगाल चुनाव में की प्रचंड जीत के बाद जनपद प्रतापगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह शंटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एकत्र होकर मिठाइयां बांटीं और जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इस जीत को ऐतिहासिक बताया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह शंटी ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत हिंदुत्व की विचारधारा और जनसमर्थन की जीत है, जिससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है। वहीं श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय खंडेलवाल ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि जनता ने अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर मजबूत नेतृत्व को चुना है। युवा व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रवीण कुमार चौरसिया ने कहा कि और के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और सुरक्षा के क्षेत्र में भी मजबूत हो रहा है। इस दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विपुल पाण्डेय, डॉ. गौरव पाण्डेय सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और इस जीत को देश के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा। कार्यक्रम में युवा व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी दीपेश जैन, कोषाध्यक्ष संदीप कसौधन, अनमोल पाण्डेय, बड़कऊ सिंह, अक्षत श्रीवास्तव, नगर पालिका के नामित सभासद देवव्रत पांडेय, विजय गुप्ता, राधे श्याम साहू समेत अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना