EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खरीफ-2026 में बीज प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग पोर्टल पर 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग करें
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    06 May 2026 19:14 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओ के अन्तर्गत खरीफ-2026 में समस्त फसलो हेतु निःशुल्क मिनीकिट, सामान्य/प्रमाणित एवं संकर बीज अनुदान पर प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर आनॅलाइन आवेदन/बुकिंग दिनांक 22 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ है। ऑनलाइन आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में आनॅलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज वितरित कराया जायेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन दिनांक 10 मई 2026 तक आवेदन अवश्य करें। वर्तमान में उ0प्र0 सरकार द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गयी है, जिसके क्रम में जनपद के समस्त किसान भाइयो से अनुरोध है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले। फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने हेतु किसान भाई अपने विकास खण्ड के कृषि विभाग के कार्मिको, लेखपाल व पंचायत सहाक तथा अपने नजदीकी सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना आधार कार्ड, खतौनी ले जाकर तैयार करा सकते है। कृषक भाई बुकिंग के उपरान्त अपने मोबाइल पर चयन का मैसेज प्राप्त होने के उपरान्त अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से बीज प्राप्त करने का कष्ट करे। बीज वितरण का कार्य प्रारम्भ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना