फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के बारह मई को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को तहसील व दीवानी परिसर में चुनावी गहमागहमी रंगत में दिखी। अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों पर इस बार चालीस उम्मीदवार मैदान में हैं। काफी अंतराल के बाद संघ के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य से लेकर सभी पदों पर मतदान होगा। उम्मीदवारों द्वारा साथियों के शेड व चेंबर में पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन की गुहार शुरू हो गयी है। वहीं प्रत्याशी साथियों के घर भी दस्तक देकर अपना अंकगणित साध रहे हैं। चुनाव समिति के द्वारा भी कार्यालय में मतदान पत्रों के रंग तथा दक्षता भाषण का क्रम तय करने की मशक्कत भी जारी दिखी। समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि ग्यारह मई को सुबह साढ़े दस बजे से प्रत्याशियों का तहसील परिसर में दक्षता भाषण कराया जाएगा। इस बार उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी तथा सभी पदों पर मुकाबले को लेकर मतगणना के भी देर तक जारी रहने की संभावना आंकी जा रही है। इसे लेकर भी चुनाव समिति मतगणना के समय परिसर में प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
