मथुरा। शहर के प्रतिष्ठित कृष्ण चन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुञ्ज में स्पिक मैके के तत्त्वाधान में शास्त्रीय संगीत एवं सामाजिक क्षेत्र में समर्पित संस्था कल्याणं करोति के द्वारा नेत्र परीक्षण का विशेष आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री मनवीर सिंह, प्रांतीय संगीत प्रमुख श्री राजीव शर्मा प्रधानाचार्य शिशु मन्दिर, प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश निरीक्षक श्री नेत्रपाल सिंह एवं सेविका श्रीमती अनीता के द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
अतिथियों का परिचय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री राजीव पाठक द्वारा कराया गया, वहीं प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार श्री सरवर हुसैन (सारंगी), श्री अजय पाल सिंह नामधारी (तबला) एवं श्री गुरु इकबाल सिंह ने छात्रों को संगीत की गहन बारीकियों से अवगत कराया। कलाकारों ने विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की महत्ता और उसकी परंपरा के विषय में विस्तार से बताया।
अन्तर्राष्ट्रीय सांरगी वादक श्री सरवर हुसैन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि आत्मा की भाषा है, जो मनुष्य को संस्कार और संवेदनशीलता से जोड़ती है। जहां शब्द समाप्त हो जाते हैं, वहीं से संगीत आरंभ होता है। शास्त्रीय संगीत गुरू शिष्य परम्परा का अनूठा संगम है।
साथ ही विद्यालय परिसर में कल्याण करोती की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।
प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों का स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस प्रकार के आयोजन उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं ,साथ ही सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राजीव पाठक ,विनय कुमार , उमेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल , नरेंद्र कुमार, निधीश अग्रवाल, सुरेश कुमार, विजय कुमार, मुनेश अग्रवाल, रविन्द्र प्रताप सिंह, हेमंत कुमार, अमृत सिंह, जगवीर सिंह, मुनेन्द्र यादव, डॉ दीप्ति तिवारी, पिंकी रानी, विजय पाल, दयावती, डॉ रागिनी सक्सैना , टीकाराम शर्मा, हितेश कुमार, नवीन सक्सैना, रघुराज सिंह, बलराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा 151170853
