EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने की दिशा में आर्य समाज का अहम कदम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    06 May 2026 18:53 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आर्य समाज चौक, प्रतापगढ़, जो कि लखनऊ की संबद्ध इकाई है, को आधिकारिक मान्यता मिलने से संगठन में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि को आर्य समाज के विस्तार और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। चौक स्थित आर्य समाज परिसर में आयोजित बैठक में प्रधान आनंद केसरवानी, मंत्री मूलचंद सोनी एवं कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि यह मान्यता संगठन की सक्रियता, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। बैठक में उपस्थित लोगों ने के राष्ट्रनिर्माण के विचारों तथा के वैदिक सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सुधार के कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज सदैव समाज में सकारात्मक परिवर्तन, कुरीतियों के उन्मूलन और युवाओं को सही दिशा देने के लिए कार्य करता रहा है, और भविष्य में भी यह मिशन और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार केसरवानी द्वारा किया गया, जबकि अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना