EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अनुज ने सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, किया गया सम्मानित
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    06 May 2026 18:26 PM



गोरखपुर। भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह कृष्णानगर अखाड़े के पहलवान अनुज यादव ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) में आयोजित सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अनुज की वापसी पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बेतियाहाता स्थित अपने आवास रवींद्र भवन में उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि अनुज की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि और बढ़ेगी। पारंपरिक खेलों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ऐसे खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। अनुज यादव ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, अनुशासन और देश का नाम रोशन करने के संकल्प को दिया। उन्होंने भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य भी दोहराया। इसी क्रम में कृष्णानगर अखाड़े में गिरधारी पहलवान के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान रामचंद्र यादव, सुदामा यादव, गिरधारी पहलवान, कोच चंद्रेश, ओंकार, सत्यांशु राय, शिवेंद्र साहनी, प्रदीप पहलवान, ज्ञान पहलवान, धर्मवीर पहलवान आदि ने माला पहनाकर अनुज को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना