EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सीएम ने मछली वाले बयान पर ली सांसद की चुटकी, बोले- 'महेसरा में रवि किशन की पसंद की चीज मिलती थी
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    06 May 2026 17:51 PM



 

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में महेसरा में मछली मंडी के बहाने सांसद रविकिशन के बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर चुटकी ली। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि महेसरा में पहले जाम लगता था क्योंकि रविकिशन की पसंद की चीज (मछली) यहां मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीत के बाद खूब मछली खाओ।

 

इसी दौरान रविकिशन बोल पड़े-पंडित आदमी हूं, मैं मछली नहीं खाता। तब सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इनके घर भीड़ लगी थी। मैं जाम में फंस गया तब मुझे लगा कि इनके यहां आज बना है।
उन्होंने कहा कि नकहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज जाने के लिए ओवरब्रिज बन गया है। बरगदवां से नकहा होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन सड़क बन गई है। इन विकास कार्यों को पहले सोचा तक नहीं जाता था। उन्होंने कहा कि महेसरा में मुख्य मार्ग के फोरलेन बन जाने से अब यहां जाम नहीं लगता और लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महेसरा से लखनऊ जाने के लिए जल्द ही माधोपुर, हार्बर्ट बांध होते हुए राजघाट तक के लिए फोरलेन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसका निर्माण जारी है और बन जाने पर महेसरा से राजघाट जाने में महज पांच मिनट लगेंगे। पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए आठ से नौ घंटे लगते थे जबकि आज यह अधूरी तीन से साढ़े घंटे में पूरी हो जाती है।
इसी तरह वाराणसी जाने में लगने वाला समय भी घटकर ढाई घंटे हो गया है। सीएम योगी ने बताया कि जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक बन रहे फोरलेन बाईपास से महेसरा से होकर कुशीनगर जाने में सिर्फ आधे घंटे लगेंगे लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी, स्थानीय पार्षद संतोष चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188698

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना