EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार
Link
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 54 65
    06 May 2026 16:43 PM



  • सूरजपुर में सनसनी: मजदूर की बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
  • गौतमबुद्धनगर में बेटी लापता, पड़ोसी युवक पर अपहरण और धमकी के आरोप
  • इंसाफ की गुहार: सूरजपुर में पिता ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की पुकार
  • युवती को ले जाने का आरोप, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर सवाल
  • दबंगई का आरोप: विरोध करने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
  • सूरजपुर मामला: बेटी की बरामदगी और सख्त कार्रवाई की मांग तेज

 

खबर है यूपी गौतमबुद्धनगर (सूरजपुर) l जनपद के सूरजपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक मज़दूर परिवार ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले पीड़ित पिता वर्तमान में सूरजपुर की मुंशी कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। जिलाधिकारी को दिए पत्र के अनुसार, उनके पड़ोस में रहने वाला गुड्डू पुत्र जगत सिंह उनकी पुत्री पर काफी समय से बुरी नज़र रखता था। आरोप है कि युवक ने युवती को डरा-धमकाकर उसका मोबाइल नंबर लिया और उसे परेशान करने लगा।पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने स्थानीय होने का रौब दिखाते हुए गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।

शिकायती पत्र के मुताबिक, बीती 1 फरवरी 2026 की सुबह करीब 11:00 बजे आरोपी गुड्डू, युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना सूरजपुर पुलिस चौकी को दी गई।

पीड़ित पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में उल्लेख है कि पुलिस ने आरोपी गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि युवती उसके साथ थी और उसे उसकी जानकारी है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को दो दिनों तक चौकी में रखने के बाद बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया।

जिलाधिकारी से न्याय की मांग

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष दबंग है, जिसके कारण उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी पुत्री की बरामदगी सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। देखे यूपी वेस्ट से मोहित गुप्ता की रिपोट  151022222

20260506161913282860636.mp4



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना