मऊ जनपद के रतनपुरा क्षेत्र अंतर्गत तरवां बिलोझा में दिनांक 5 मई 2026 को P.N. कंप्यूटर सेंटर का भाव भाव उद्घाटन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के रवि कुमार जी उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉक्टर श्रीनिवास जी, डॉक्टर राधाकृष्ण जी एवं जयप्रकाश जी भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कंप्यूटर सेंटर क्षेत्र में क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। संस्थान के प्रबंधक परमानंद जी ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना और उन्हें डिजिटल युग के लिए तैयार करना है वही मैनेजर अर्चना देवी ने कहा कि यह विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे छात्रों को रोजगार के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी उपस्थित रही और सभी ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। रिपोट चन्दन कुमार 151173880

