EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ता संघ कलीनगर चुनाव में पूर्णेन्द्र शर्मा बने अध्यक्ष, परिणाम आते ही जश्न का माहौल
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 45 76
    05 May 2026 19:03 PM



पीलीभीत। मंगलवार को कलीनगर अधिवक्ता संघ के चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अनिल पांडेय एडवोकेट और पूर्णेन्द्र शर्मा एडवोकेट के बीच कड़ी टक्कर रही, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए भी सुनील कुमार राठौर एडवोकेट और जयपाल सिंह यादव एडवोकेट आमने- सामने रहे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 5 मई को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना में परिणाम बेहद रोमांचक रहे। अध्यक्ष पद पर पूर्णेन्द्र शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल पांडेय को महज 2 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह यादव ने सुनील कुमार राठौर को 3 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान एक मत खारिज भी किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयदेव पासवान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यपाल राजपूत एडवोकेट तथा महामंत्री पद पर महेंद्र पाल वर्मा एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।6 ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की गई। विजयी प्रत्याशियों को फूल- मालाओं से लाद दिया गया।चुनाव अधिकारी अनुज पांडेय एवं सह चुनाव प्रभारी हरिशंकर वर्मा के नेतृत्व में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। चुनाव के दौरान विष्णुकांत यादव, कलीम मंसूरी, रामनरेश, अशर्फी लाल वर्मा, वसीम खान, दोदराज कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, महबूब जमा खान, हरीश बाबू यादव, धर्मपाल लोधी, प्रेमपाल वर्मा, प्रिंस कुमार, मनोज कुमार, मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त जितेंद्र मिश्रा, राजेश पांडेय उर्फ बब्लू एडवोकेट, चिरौजी लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना