EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई में सनसनी, खेत में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव
Link
  • 151186961 - VINEET KUMAR GUPTA 54 65
    05 May 2026 18:48 PM



 

  1.  शाहाबाद क्षेत्र में डबल डेथ से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
  2.  एक ही पेड़ से लटके मिले दोनों शव, इलाके में फैली दहशत
  3.  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच
  4.  पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, मामले की हर पहलू से पड़ताल
  5.  युवक-युवती की पहचान हुई, मौत के कारणों का इंतजार

 

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शाहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया।

ग्राम बबुराई के पास एक खेत में युवक और युवती के शव एक ही पेड़ से लटके हुए पाए गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रवि कुशवाहा और काजल कुशवाहा के रूप में हुई है, जो शाहाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के शव एक ही पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटके मिले हैं। हालांकि, मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। देखे हरदोई से विनीत कुमार गुप्ता 

20260505184640544377710.mp4



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना