EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बिलसंडा में भ्रष्टाचार का विस्फोट किसानों का गुस्सा सड़क पर, भाकियू का धरना
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 76
    05 May 2026 19:08 PM



कागजों में विकास, जमीनी हकीकत शून्य,किसानों ने खोली ब्लॉक की पोल

पीलीभीत। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अगुवाई में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

धरने के दौरान किसानों ने ग्राम निधि के दुरुपयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण में भारी धांधली के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ब्लॉक क्षेत्र में कई विकास कार्य या तो अधूरे पड़े हैं या सिर्फ कागजों में पूर्ण दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, जबकि अपात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है।ग्राम कनपरी निवासी सचिन कुमार का मामला भी धरने में प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, जिससे वे अब भी आवास के अभाव में परेशान हैं। इससे योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
धरना स्थल पर ग्राम सचिव विवेक वर्मा के खिलाफ भी तीखे आरोप लगाए गए। ग्रामीणों का आरोप था कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध धन की मांग की गई और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया। यहां तक कि सचिव पर नशे की हालत में कार्य करने के आरोप भी लगाए गए, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं एडीओ पंचायत कृष्णा पर भी भ्रष्टाचार में संलिप्तता के गंभीर आरोप लगाए गए। इसके अलावा ग्रामीणों ने बिजली विभाग के स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि गलत रीडिंग के चलते उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम तुलापुर में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने से अंतिम संस्कार में हो रही परेशानी भी धरने का अहम मुद्दा रही।
धरना-प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में एसडीएम बीसलपुर और बीडीओ बिलसंडा ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, धरना स्थल पर ग्राम सचिव के न पहुंचने से उनकी भूमिका को लेकर और भी संदेह गहराता नजर आया। धरने में मंडल अध्यक्ष लाल मिश्रा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता, तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान समेत जावेद खान, जफर भाई और दीनदयाल शास्त्री सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। रिपोर्ट जियाउल हक खान -151173981 

 -



Subscriber

188697

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना