आगरा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता ने देशभर में उत्साह और ऊर्जा का नया माहौल बना दिया है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक आज भारत भगवामय हो गया है, जो जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।
उन्होंने इस विजय को केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास, विकास-प्रधान नीतियों और सुशासन की जीत बताया और कहा कि यह परिणाम “जनता के अटल विश्वास का विजयी घोष” है, जिसने राजनीति की दिशा और दशा दोनों को स्पष्ट कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता का भरोसा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत को इस सफलता का आधार बताया।
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति को मिला जनसमर्थन
उपेंद्र सिंह ने कहा कि इस जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब देश की राजनीति का केंद्र जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता, सुरक्षा और राष्ट्रहित है। जनता ने विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए सेवा और सुशासन के संकल्प को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं - गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवाओं के भविष्य निर्माण और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जनता ने अपनी निर्णायक मुहर लगाई है। यह जनादेश देश के जागरूक और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले मतदाता की पहचान बनकर उभरा है।
पश्चिम बंगाल में बदलाव का शंखनाद
पश्चिम बंगाल के परिणामों पर विशेष टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती ने परिवर्तन का स्पष्ट संदेश दिया है। यह जनादेश उस जनभावना का प्रतिबिंब है, जो लंबे समय से भय, भ्रष्टाचार और राजनीतिक असुरक्षा के माहौल से मुक्ति चाहती थी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में सुशासन और समृद्धि की नई सुबह शुरू होगी तथा विकास की गति तेज होगी। भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए भयमुक्त और प्रगतिशील वातावरण सुनिश्चित करेगी।
असम और पुडुचेरी में भी विश्वास कायम
असम में भाजपा सरकार की लगातार सफलता को जनता के सुशासन पर भरोसे की मुहर बताते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्वास भविष्य में और मजबूत होगा। वहीं, पुडुचेरी में भी एनडीए के प्रति जनता का समर्थन विकास की राजनीति की स्वीकार्यता को दर्शाता है।
नया भारत, मजबूत भारत’ की ओर अग्रसर देश
अंत में उपेंद्र सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ की दिशा में एक और सशक्त कदम है। उन्होंने कहा, “यह जीत जन-जन के विश्वास की है, यह जीत विकास और सुशासन की है। यह नये भारत - मजबूत भारत की ऐतिहासिक जीत हैं। यह हैं मोदीजी का नया भारत - मजबूत भारत जो विकास और सुशासन की ओर अग्रसर हैं।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
