मरदह गाज़ीपुर । मरदह कमरे में लटकता मिला मजदूर का शव- गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के मरदह गांव निवासी मजदूर सतीश पासवान उम्र 35 वर्ष का शव बिना दरवाजे वाले टिन शेड वाले कमरे में साड़ी के फंदे से बल्ली के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मरदह गांव निवासी #सतीश पासी पांच भाइयों चौथे नम्बर पर था वह परिवार से अलग पत्नी और तीन बच्चियों के साथ #रहता था। मजदूरी का कार्य करता था। दोपहर के वक्त पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद करने के बाद टिन शेड वाले बिना दरवाजे के कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से बल्ली के सहारे लटक कर जान दे दी। जब किसी ग्रामीण की नजर साड़ी के सहारे लटकता देखकर शोर मचाया तो ग्रामीणो की भीड़ मौके पर जुट गयी। सूचना पर पहुँची मरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सतीश पासी अपने परिवार का एकलौता कमाउ सदस्य था । पत्नी वंदना समेत तीन बच्चियां क्रमशः साधना 4 वर्ष,संध्या 3 वर्ष,सौम्या 1 साल की है। घटना के बाद महिलाओं के रोने बिलखने से गांव में मातम छाया हुआ है। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि शव को कब्जे पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333
