उत्तराखंड उधम सिंह नगर, गदरपुर । प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा व नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) ने मुख्य बाजार थाने के सामने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में हुए चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा आगामी चुनाव में पंजाब में भी भाजपा का परचम लहराएगा । कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सुरेश खुराना पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश कम्बोज मंडल महामंत्री अनिल जेटली, अजय बठला, सभासद सचिन गुप्ता, सभासद रमन छाबड़ा, अश्वनी कुमार, सागर गंन्डा, मुनी भुसरी, बलराज गुम्बर, कपिल गंडा, मनोज कश्यप, राजू शर्मा, मनीष सेतिया, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्रा जी, प्रियांशु गुप्ता, अक्षय, हर लोक नामधारी , विनोद कुमार, आकाश कोचर एवं कुनाल रस्तोगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
