- वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, 6 साल की बच्ची को अगवा कर कुएं में फेंका
- 😱 स्कूल से लौट रही मासूम के साथ दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
- ⚠️ इंसानियत शर्मसार! बहला-फुसलाकर बच्ची को 70 फीट गहरे कुएं में फेंका
- 🧒 मासूम की चीखों से बची जान, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
- 👮 पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची टीम
- ❗ वाराणसी कांड: घायल बच्ची अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत
फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौवापुर गांव में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव निवासी इमरान की 6 वर्षीय पुत्री एकरा, जो बसंत पब्लिक स्कूल में एलकेजी की छात्रा है, रोज की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते में साइकिल सवार एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी साइकिल पर बैठाया और लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
आरोप है कि युवक बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां करीब 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंककर मौके से भाग निकला। कुएं से मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
बाहर निकालते समय बच्ची बेहद डरी और सहमी हुई थी। उसके सिर में करीब 3 इंच गहरा घाव हो गया था। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल निलांश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नरपतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नाग्याच, एसीपी विद्युत सक्सेना, थाना अध्यक्ष सारनाथ व चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर मय फोर्स के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
2026050508562015085818.mp4
20260505085936295500552.mp4
