EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाबागंज में भाजपा युवा मोर्चा का जश्न, तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर आतिशबाज़ी व मिठाई वितरण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 65
    04 May 2026 19:18 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी बाबागंज, प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में बाबागंज स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों, पटाखों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।Vयह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और “जय श्री राम” तथा “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है और यह जनादेश उसी विश्वास का प्रतीक है। जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, जिला मंत्री चंद्र प्रताप तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ती रहेगी। कार्यक्रम में चंदन अविनाश सिंह, रघुवर, राहुल, रवींद्र, विनय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया और विजय उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188693

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना