EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा का 'त्रिशक्ति' विजय उत्सव; बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत की गूंज
  • 151110069 - SANJAY SINGH 34 45
    04 May 2026 19:00 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l आज देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी, कासगंज के जिला कार्यालय पर उत्सव का माहौल देखा गया। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त, असम में सत्ता वापसी और पुडुचेरी में एनडीए (NDA) की निर्णायक जीत की खबरों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भर गया।जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कार्यालय के बाहर जोरदार आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा वातावरण 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि
यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, अंत्योदय के संकल्प और विकासवादी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। बंगाल से लेकर असम तक, जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है। भाजपा निरंतर देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। इस गौरवशाली अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, इस अवसर पर डॉ. बी. डी. राना, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह, के. पी. सिंह, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, मयंक वैश्य, हिमांशु उपाध्याय, शुभम प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188693

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना