बंगाल फतह पर झूमे कार्यकर्ता, अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने बांटी मिठाई
भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रतापगढ़ में खुशी की लहर
बंगाल में भाजपा की जीत पर गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, बाबागंज में जश्न
यूपी प्रतापगढ़। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर जनपद प्रतापगढ़ में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने इस शानदार विजय पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह विजय पश्चिम बंगाल की जनता का देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास, विकासवादी सोच और मजबूत नेतृत्व में भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब देश में जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास, सुरक्षा और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दी जा रही है। अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि भाजपा की यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और नीतियां देश के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं, जिसका परिणाम इस ऐतिहासिक जनादेश के रूप में सामने आया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक जीत की खुशी को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाएं। बाबागंज स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। उन्होंने अंत में कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है, जो आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260504155206480147156.mp4
20260504155211324766058.mp4
20260504155220496861413.mp4