EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जननायक स्वo शारदानंद अंचल 16 वीं पुण्यतिथि पर दिग्गजों का रहा जमावड़ा, आयोजक राजेश पासवान सबका जताया आभार
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 65 76
    04 May 2026 13:33 PM



  • बलिया में जननायक शारदानंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन
  • उभांव में जुटे सपा नेता, शारदानंद अंचल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • ‘गरीबों के मसीहा थे अंचल’—राम गोविंद चौधरी ने पुण्यतिथि पर किया याद
  • 15 लाख से बनी मूर्ति, राजेश पासवान ने किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन
  • पुण्यतिथि पर सियासी संदेश, विकास और सेवा की विरासत को किया याद
  • शिल्पी राज और मोहन राठौर के गीतों से सजी श्रद्धांजलि सभा, झूमे लोग

 

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है।जहां बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के उभांव में जननायक स्व0 शारदानंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वही शारदानंद अंचल की पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा शारदानंद अंचल गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अपने जीवन में लोगों की सेवा की है। अपने कार्यकाल में निकॉनं ऐतिहासिक विकास कार्य करवाया है। ऐसे महान नेता कि पुण्यतिथि को राजेश पासवान के द्वारा करवाया गया है। वह सराहनीय है। ऐसा कार्य करना सबके बस की बात नहीं है। जननायक स्वर्गीय शारदानंद अंचल के पुत्र व वर्तमान विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि पिताजी अपने जीवन में हमेशा लोगों की भलाई करते रहे। उन्होंने अपने कार्यकालों में अनेकों ऐतिहासिक विकास कार्य किया है। उन्हीं की प्रेरणा से हम लोग भी जो भी हैं उन्हीं की वजह से हैं। सपा नेता राजेश पासवान ने उनके पुण्यतिथि पर ऐसे भव्य आयोजन कराया है। उनको मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता राजेश पासवान ने कहा कि शारदानंद अंचल जी के प्रति हमारी बड़ी आस्था है।उनके ही आशीर्वाद से हम लोग आज खड़े हैं। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपए की लागत से मैंने अपनी निजी धन से स्व0 अंचल जि की मूर्ति को लगवाने का काम किया हूं। जनता ने मुझे मौका दिया तो विधायक निधि से ₹1 नहीं लूंगा और इस क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करूंगा। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में। वही इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भि भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें भोजपुरी गायिका शिल्पी राज व सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर नै खूब जलवा बिखेरा। अपने गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुमार पासवान आए हुए सभी अतिथियों का फूल महिलाओं के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट

20260504132606100428022.mp4

20260504132643672763385.mp4

20260504132700954352042.mp4

20260504132727184614471.mp4

20260504132757106675118.mp4

20260504132833944841267.mp4

20260504132933440826676.mp4

20260504133226157612304.mp4



Subscriber

188688

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना