EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमानिया में महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल, ब्यूटी ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन
  • 151046122 - SANDEEP GUPTA 0 0
    04 May 2026 08:25 AM



जमानिया।

क्षेत्र के नगसर स्थित श्री जगजीवन राम इंटर कॉलेज, अवती रोड परिसर में ग्लैमरस ब्यूटी पार्लर अकादमी द्वारा कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन UHRCO NGO के सहयोग से किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान अकादमी की ओर से बताया गया कि यहां आधुनिक तकनीकों के साथ ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न केवल स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, बल्कि रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अकादमी के संचालक ने जानकारी दी कि भविष्य में और अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवतियां इसका लाभ उठा सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।



Subscriber

188688

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना