EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कन्हैया की लीलाओं में जीवन के सुमंगल का होता है मार्ग प्रशस्त-धीरेन्द्रपाल जी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 76
    03 May 2026 19:59 PM



श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास का सम्मान करते श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बेलहा के समीप हिरउ का पुरवा में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के लोकावतार के मंगल पर जुड़ी कथाओं को सुन श्रद्धालु भावविभोर हुये दिखे। कथाव्यास छोटी काशी राजातारा से पधारे आचार्य धीरेन्द्रपाल कृष्ण त्रिपाठी जी ने बताया कि बाल्यावस्था में ही भगवान श्रीकृष्ण के हाथों राक्षसी प्रवृत्तियों का विनाश होने लगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की इन लीलाओं को देखसुन पृथ्वी पर सुख शान्ति के मंगल मार्ग का शुभ संकेत भी मिलने लगा। आचार्य धीरेन्द्र जी ने बताया कि कन्हैया का गो माता के प्रति प्रेम की लीला हमें जीव के प्रति दया और संरक्षण का भाव समझाया करती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का माखन प्रेम ममता और मातृत्व को सम्मान का भाव लिये हुये है। कथा व्यास ने द्वारिकाधीश की उपासना को जीवन के भूले बिसरे पाप से मुक्ति का सबसे सुगम उपाय बताया। उन्होंने कहा कि द्वारिकाधीश के जप में मनुष्य को स्वतः पाप से मुक्ति मिल जाया करती है। कथा के दौरान श्रीराधे संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को मगन देखा गया। वहीं आयोजक रामदुलारे यादव ने श्रद्धालुओं के साथ कथाव्यास को सम्मानित भी किया। इस मौके पर इं. अतुल शुक्ला, पप्पू तिवारी, राजू सिंह, रंजन सिंह, अभिनव शुक्ला, महेन्द्र पाल तिवारी, संगम लाल दुबे, ऋषभ तिवारी, राजाराम यादव, श्याम नारायण तिवारी, विजय यादव, केशवदत्त पाण्डेय, आचार्य पवन द्विवेदी, रामदेव यादव, विपिन यादव, मिथलेश यादव आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188685

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना