EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कामयाबी, पीड़िता सकुशल मिली
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    03 May 2026 19:49 PM



फास्ट न्यूज इंडिया प्रतापगढ़। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान / विशेष अभियान-2026 के अंतर्गत थाना दिलीपपुर पुलिस ने सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता/पीड़िता को मात्र 02 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण तथा त्वरित न्याय सुनिश्चित करना है। घटना की सूचना मिलते ही थाना दिलीपपुर पुलिस सक्रिय हो गई और थानाध्यक्ष दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के कुशल निर्देशन में विवेचक एवं मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सारिका साहू, महिला आरक्षी संगीता यादव सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई प्रारंभ की। टीम ने तकनीकी जानकारी एवं त्वरित जांच के आधार पर अपहृता की तलाश शुरू की और अल्प समय में ही उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार यह मामला थाना दिलीपपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 90/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित है। बरामदगी के बाद अपहृता को सुरक्षित स्थिति में रखा गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188685

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना