फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में हुई दर्दनाक घटनाओं के बाद समाजवादी पार्टी द्वारा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधानसभा कुंडा क्षेत्र के मानिकपुर इलाके में सोनकर परिवार की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या की घटना तथा विधानसभा बाबागंज क्षेत्र में नहर में तीन बच्चों के डूबने की घटना से पूरा क्षेत्र शोक में है। इन घटनाओं की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई। जिसके बाद उनके निर्देश पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सोनकर परिवार को 2,00,000 तथा नहर हादसे में मृत तीनों बच्चों के परिवारों को 50,000–50,000 की सहायता राशि दी गई। उक्त सहायता राशि के चेक कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, कुंडा विधानसभा अध्यक्ष विजय पाल, बाबागंज विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव, एवं प्रदीप सरोज सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में पीड़ित परिवारों को सौंपे गए। इस दौरान नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
