फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l सोरोंगेट स्थित ज्वालापुरी कॉलोनी में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। यहाँ स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर महाराज मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत 2 मई 2026, दिन शनिवार को भगवान भोलेनाथ के 'शिव विवाह' के साथ हुई। इस दौरान समूचा माहौल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान हो उठा। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कल के दिव्य विवाह के बाद, आज 3 मई 2026 को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जहाँ भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय गणमान्य नागरिकों और भक्तों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के निवेदकों और उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में भगवान स्वरूप उपाध्याय,अरविंद कुमार गोला (मुनीम जी),प्रमोद कुमार गुप्ता,लेखराज (हलवाई),प्रेम बाबू उपाध्याय,उमेश दीक्षित,सत्यनारायण वार्ष्णेय (बंटी),सुनील वार्ष्णेय (नेताजी),राजीव वशिष्ठ,संजीव पाराशर,सोहनलाल,अशोक कुमार दीक्षित,चंद्रभान दीक्षित (बॉबी),दुर्गेश कुमार पुंढीर,रिंकू भारद्वाज आदि भक्तजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने समस्त भक्तों का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भक्ति भाव का संचार होता है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
