EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर हनुमान मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    03 May 2026 19:25 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के अस्वस्थ होने तथा मेदांता अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर प्रतापगढ़ जनपद के ट्रेजरी चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में सोमवार को भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके पश्चात विधि-विधान से हवन, पूजन एवं आरती संपन्न की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अजय राय एक जुझारू, संघर्षशील और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को उनके नेतृत्व से नई ऊर्जा मिलती रही है और सभी कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने की कामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की और कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस समय उनके साथ मजबूती से खड़ा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, सेवादल जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा, जिला सचिव डॉ. अभय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188685

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना