गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव ने छीनी सोम प्रकाश की जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत । जनपद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने बीमारी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मामला न्यूरिया थाना क्षेत्र का है, जहाँ रविवार को एक युवक ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया आगरु का निवासी सोम प्रकाश (24 वर्ष), पुत्र सत्येंद्र कुमार, पिछले काफी समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि लंबे इलाज और शारीरिक कष्ट के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। इसी हताशा के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाने
रविवार को जब गाँव के समीप स्थित रेलवे ट्रैक से त्रिवेणी एक्सप्रेस गुजर रही थी, तभी सोम प्रकाश ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के परखच्चे उड़ गए और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुँची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना अध्यक्ष सुभाष मावी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष सुभाष मावी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया प्रथम दृष्टया मामला गंभीर बीमारी से तंग आकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है।रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
