EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी के नाम पर झांसा देकर करते थे ठगी, 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिलाएं गिरफ्तार
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    03 May 2026 18:25 PM



थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला ने गांव के युवक पर अश्लील फोटो व वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट और परिवार को धमकाने की भी बात सामने आई है।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण से जुड़ा एक अन्य मामला भी चर्चा में है, जिसकी कड़ी पुलिस जोड़कर देख रही है। जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 29 अप्रैल 2025 को महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में हुई थी।
पीड़िता का आरोप है कि शादी तय होने से पहले गांव का योगेंद्र मौर्या उससे बातचीत करता था। शादी तय होने के बाद भी वह संपर्क में रहा और अश्लील फोटो व वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि इसी आधार पर वह जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

पीड़िता के अनुसार, बीते 19 मार्च को आरोपी नशे की हालत में उसके ससुराल पहुंच गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद जब पीड़िता अपने मायके पहुंची तो आरोप है कि युवक वहां भी पहुंच गया और दोबारा मारपीट करते हुए परिवार को धमकी दी।
बताया जा रहा है कि इसी विवाद से जुड़ा एक अन्य मामला बीते 22 मार्च की रात सामने आया था। आरोपी योगेंद्र मौर्या पर धारदार हथियार (बांकी) से जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हमले के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात समेत पांच आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं, युवती की तहरीर पर दर्ज ब्लैकमेल और मारपीट के मामले की भी जांच की जा रही है। सीओ रवि कुमार सिंह का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच संबंध की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188688

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना