आगरा जनपद के खेरागढ़ कस्बे के मुख्य बाजार बाईपास रोड( मार्ग) पर दिनांक 2 मई वर्ष 2026 की मध्यरात करीब सवा 12 :00 बजे एक युवक ने 400 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर पर लोहे की छड़ फेंक दी। इस घटना से तेज धमाका हुआ और समाधि मार्ग सहित लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई बिजली गुल होने से क्षेत्र में अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग करीब 10 घंटे तक बिना बिजली के रहे। इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक ट्रांसफार्मर पर लोहे की छड़ फेंकते हुए स्पष्ट दिख रहा है। पुलिस अब युवक की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है इस घटना से एलटी केबल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग की टीम ने लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की।विभाग ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान होते ही थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
