EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खड़गपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सेवा और सम्मान का संगम देखने को मिला।
Link
  • 151108769 - VIRU SINGH 65 76
    03 May 2026 11:57 AM



  • खड़गपुर में महिला कामगारों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम
  • महिला श्रमिकों को मिला सम्मान, वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण
  • रुकिया बीबी की पहल पर आयोजित हुआ सराहनीय आयोजन
  • श्रमिकों की समस्याएं सुनी गईं, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
  • INTAC के नेतृत्व में श्रमिक कल्याण के लिए संकल्प
  • “श्रमिकों की समृद्धि में ही राष्ट्र की प्रगति”— कार्यक्रम में गूंजा संदेश

 

खड़गपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सेवा और सम्मान का संगम देखने को मिला

 

 खबर आ रही है पश्चिम बंगाल  के खड़गपुर से, जहां महिला कामगारों और कामकाजी महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पश्चिम बंगाल प्रांत की महिला अध्यक्ष रुकिया बीबी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की रीढ़ मानी जाने वाली महिला श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें वस्त्र और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

यह कार्यक्रम केवल वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास था, जो दिन-रात मेहनत कर देश निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रुकिया बीबी ने महिला श्रमिकों की समस्याओं और जरूरतों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहीं INTAC के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने श्रमिकों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि जब तक श्रमिक वर्ग खुशहाल और समृद्ध नहीं होगा, तब तक राष्ट्र की प्रगति अधूरी रहेगी।

इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने महिला कामगारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देखे पश्चिम बंगाल से वीरू सिंह की रिपोट 

 

 



Subscriber

188683

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना