EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भोपाल, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर हजारों की संख्या में पत्रकारों
Link
  • 151172418 - SHIV SHANKAR SHIVHARE 65 76
    03 May 2026 11:34 AM



  • भोपाल में पत्रकारों का विशाल प्रदर्शन, सुरक्षा कानून की उठी मांग
  • हजारों पत्रकार सड़कों पर, सरकार को सौंपा 21 सूत्रीय ज्ञापन
  • राजेंद्र शुक्ल का आश्वासन— पत्रकारों की समस्याओं का होगा समाधान
  • मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले जोरदार रैली, न्यू मार्केट तक कूच
  • जीतू पटवारी ने किया समर्थन, बोले— पत्रकारों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
  • पत्रकार सुरक्षा कानून बना बड़ा मुद्दा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बड़ी खबर आ रही है भोपाल से, जहां पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर हजारों पत्रकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकारों ने राजधानी भोपाल में कूच करते हुए विशाल रैली निकाली और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने भी पत्रकारों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

समन्वय भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने न्यू मार्केट तक रैली निकालकर अपनी मांगों को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान शासन संगठन समन्वय समिति के संयोजक रिजवान अहमद सिद्दीकी ने 21 सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया। वहीं विभिन्न पदाधिकारियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

इस मौके पर कई पत्रकार घायल होने की घटना का भी जिक्र हुआ, जिनका इलाज डॉ राजेश शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि पत्रकार सुरक्षा कानून अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।

फिलहाल सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट 

20260503112932848125538.mp4

20260503113151220610664.mp4

20260503113153055110320.mp4

20260503113211086874802.mp4

20260503113214389320654.mp4



Subscriber

188683

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना