EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

484वें प्राकट्योत्सव पर राधा नाम की रसधारा में रसिकों ने बांधा समां
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 76 87
    02 May 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कस्बे के आरसी फार्म हाउस में श्री राधा रमण जू का 484वां प्राकट्योत्सव बड़े ही भव्य, पारंपरिक और आध्यात्मिक माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को दिव्यता से भर दिया। पूरे परिसर में “राधे-राधे” की गूंज और भक्ति रस की अविरल धारा बहती नजर आई।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का दौर देर रात तक चलता रहा। ब्रज क्षेत्र से पधारे रसिकों ने अपने मधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मंच को विशेष रूप से आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को और भी दिव्य बना दिया।
कार्यक्रम में सखियों, रसिकों, किन्नर समाज एवं भक्तों ने नृत्य और भक्ति प्रस्तुति के माध्यम से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। हर ओर भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों से युक्त विशेष प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसे पाकर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।
मुख्य आयोजक सुमित गोयल ने कार्यक्रम में पधारे सभी संतों, रसिकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। बीतें वर्षो से यह कार्यक्रम राधा रानी की इच्छा से परम्परागत आयोजित हो रहा हैं। सहयोगी टीम के विक्की गोयल व शिवम सोनी ने सभी अतिथियों का फटका पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।
वृंदावन से पधारे संत-रसिकों में सौरभ गोस्वामी, नवनीत प्रिय दास और अवधेश कौशिक सहित अन्य रसिक बन्धुओ ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। इस अवसर पर चुन्नीलाल गोयल, संजय बंसल (गारमेंट्स), सूर्यप्रकाश बंसल, शिवम सोनी,गौरव बंसल, कान्हा लाडला सहित अनेक गणमान्य भक्तगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188683

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना