-
- हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- डायल 112 की गाड़ी पर हमला, हालात हुए तनावपूर्ण
- पांच घंटे तक चला हंगामा, पुलिस और जनता आमने-सामने
- जनप्रतिनिधियों की पहल से शांत हुआ मामला, परिजनों को मिली आर्थिक सहायता
- कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 20 हजार की मदद, जाम हटाया गया
बिहार के टेकारी से, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि टेकारी से लारी रोड पर डिहरा बाजार के पास एक युवक को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी पर हमला कर दिया और उसके शीशे तोड़ दिए।
घटना की सूचना मिलते ही टेकारी के एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब पांच घंटे तक लगातार लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आ रहे थे।
स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। इसी दौरान टेकारी प्रमुख ललिता देवी और उनके प्रतिनिधि अशोक यादव ने परिजनों से बातचीत की।
बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और प्रशासन की ओर से कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।
इसके बाद सड़क जाम को हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम में मऊ और अलीपुर थाना समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।
फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260502193836873574306.mp4
20260502193927427512226.mp4
20260502194033760468865.mp4