फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर जिले भर में अभियान, बरखेड़ा क्षेत्र में सर्वाधिक 17 बदमाशों पर एक्शन
पीलीभीत। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 36 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इस अचानक हुई कार्रवाई से जिले के बदमाशों और आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उन पर गोकशी, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोप दर्ज हैं। अपराध समीक्षा के दौरान लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए आरोपियों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है, जहाँ अकेले 17 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। सुनील कुमार, अरुण कुमार, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद वाजिद, हनीफ, वसीम, अफरोज, जाबिर, विशाल, राहुल गंगवार, प्रेमपाल और दिलशाद उर्फ भंडू आदि। कोतवाली सदर पल्लव। अमरिया और न्यूरिया शकील, जैनुल आबदीन, हरीश कुमार। बीसलपुर कामिल, अजीत मिश्रा, सुजीत मिश्रा, कामिल उर्फ नकटा फरीद। पूरनपुर और माधौटांडा अरमान, सोनू, जमील अहमद, मुन्ना, सोइल खान, अर्जुन सिंह और तौफीक
एसपी सुकीर्ति माधव ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन हिस्ट्रीशीटर्स की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखी जाए। यदि इनमें से कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में पाया जाता है, तो उस पर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अपराधियों की निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
