आगरा जनपद मुख्यालय के खेरागढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को जिओ पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुखद गंभीर दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सैंया की ओर से आ रही बाइक और खेरागढ़ की तरफ से आ रहे एक मोडिफाइड बाइक रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।
घायलों की पहचान 30 वर्षीय राजेश, पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी गांव क़नासिल, थाना कौलारी, और 22 वर्षीय रविन्द्र, पुत्र रणसिंह, निवासी गांव कांसपुरा, थाना कंचनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविन्द्र राजेश का ममेरा भाई है दोनों सैंया स्थित राजेश के ससुराल से रविन्द्र के लिए लड़की देखकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मोडिफाइड बाइक रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, मौके पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस रिक्शा चालक मॉडिफाई मोटरसाइकिल रिक्शा उसकी तलाश में जुटी हुई है रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
