फास्ट न्यूज़ इंडिया उज्जैन मप्र बडनगर भाटपचलाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता किसानों से धोखाधड़ी कर किराये पर ट्रैक्टर लेकर बेच देता था आरोपी शातिर बदमाश गिरफ्तार 1 करोड़ 80 लाख रुपए के अलग अलग कंपनी के 20 ट्रैक्टर बरामद ग्रामीणों ने बड़ी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम का किया स्वागत बडनगर भाटपचलाना थाना पुलिस ने किसानों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 20 ट्रैक्टर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, एसडीओपी खाचरौद आकांक्षा बछोटे के निर्देशन में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम ने 30 अप्रैल 2026 को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधोपुरा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी रफीक पटेल ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले किसानों को निशाना बनाता था। वह अधिक मासिक किराया देने का लालच देकर ट्रैक्टर किराये पर लेता और बाद में उन्हें दूर-दराज के इलाकों में बेच देता या गिरवी रख देता था। आरोपी न तो किसानों को किराया देता था और न ही ट्रैक्टर वापस करता था। पकड़े जाने से बचने के लिए वह बार-बार अपने मोबाइल नंबर भी बदलता रहता था। एसडीओपी आकांक्षा बछोटे ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर ट्रैक्टरों के संबंध में विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है राकेश सेन 151159343
