EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय रसगन में “नो बैग डे” का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह ।
Link
  • 151113300 - SANDEEP KUMAR YADAV 54 76
    02 May 2026 16:00 PM



राजस्थान अलवर 

रसगन।
गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय रसगन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “नो बैग डे” (बिना बैग विद्यालय आने का दिन) का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पढ़ाई के बोझ से मुक्त होकर विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान खेलों एवं शारीरिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास देखने को मिला।

इस आयोजन में विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन डायरेक्टर दिनेश कुमार रामानी एवं प्रधानाध्यापिका अनीता रामानी के निर्देशन में किया गया।
साथ ही स्टाफ सदस्य अजय कुमार और ममता शर्मा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को सफल बनाया।

👉 इस अवसर पर राधिका शर्मा, कोमल शर्मा, मोनिका शर्मा, निकिता शर्मा, किरणदीप, राजबाला शर्मा एवं कशिश शर्मा भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

🎯 नो बैग डे का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, रचनात्मकता और मानसिक विकास के लिए प्रेरित करना है, जो इस आयोजन के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा होता नजर आया।

👉 विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, खेलकूद और उल्लास से गूंजता रहा, जिससे यह दिन बच्चों के लिए यादगार बन गया। देखे अलवर से संदीप यादव की रिपोट 

20260502155719768776263.mp4

2026050215590041210533.mp4



Subscriber

188704

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना