खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी को पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीनियर बेसिक शिक्षा संघ राणा प्रताप सिंह को परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राणा प्रताप सिंह शुरू से ही कर्मचारियों की आवाज बुलंद करते चले आ रहे हैं। आज उनको उनके दायित्वों का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर दिया गया। वहीं मौजूद सभी पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर जनपद के कर्मचारियों ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझ पर भरोसा जताया है। मैं उनके भरोसे पर खरा उतारने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आवाह्न किया साथ ही कहा कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान में बड़ी ताकत मिलती है। राणा प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260502093142508687722.mp4
